Giriraj News Paper गिरीराज 06-12 फरवरी 2024

1.भारत में सबसे अधिक जैव विविधता से सम्पन्न क्षेत्र कौन सा है ?
Answer  –  पश्चिमी घाट,
Detail  –  पश्चिमी घाट भारत में जैव-विविधता से भरपूर जगह है। यह पर्वत श्रृंखला है जो भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के समानांतर चलती है। इसमें फूलों वाले पौधों की 7402 प्रजातियाँ, गैर-फूल वाले पौधों की 1814 प्रजातियाँ शामिल हैं।

2. नाबार्ड बैंक की स्थापना किस समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी ?
Answer – शिवरामन समिति,
Detail  –  शिवरामन समिति (शिवरामन कमिटी) की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम 1981 को लागू करने के लिए संसद के एक अधिनियम के द्वारा 12 जुलाई 1982, को नाबार्ड की स्थापना की गयी।

3. बुक्सा बांध परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है?
Answer  –  पश्चिम बंगाल,
Detail  –  बक्सा बाघ परियोजना भारत के पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले के अलीपुर द्वार उप-मंडल में स्थित है। इसे 1983 में भारत के 15वें टाइगर रिज़र्व के रूप में स्थापित किया गया था। बुक्सा टाइगर रिज़र्व की उत्तरी सीमा भूटान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगती है।
पश्चिम बंगाल में अन्य संरक्षित क्षेत्र
गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान                सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान                    नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान             जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान                 सुंदरबन टाइगर रिजर्व

मयूरझरना हाथी रिजर्व                    पूर्वी डुआर्स हाथी रिजर्व

4. ‘इलेक्ट्रा गोल्ड कप’ किस खेल से सम्बंधित है?
Answer  –  टेबल टेनिस,
Detail  –  इलेक्ट्रा गोल्ड टेबल टेनिस खेल से संबंधित है। टेबल टेनिस, जिसे पिंग-पोंग भी कहा जाता है। टेबल टेनिस का खेल विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) द्वारा प्रशासित किया जाता है, जिसे 1926 में बनाया गया था। वर्तमान में, आईटीटीएफ में 226 सदस्य संघ हैं।

5. कर्म योग नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
Answer  –  स्वामी विवेकानंद,
Detail  –  ‘कर्मयोग’ स्वामी विवेकानन्दजी की एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पुस्तक है। स्वामी विवेकानंद की प्रसिद्ध किताब कर्म योग उनके द्वारा अमेरिका में दिसम्बर 1895 से जनवरी 1896 के बीच दिए गए व्याखानों का संकलन है।

6. भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
Answer  –  25 जनवरी,
Detail  –  हर साल 25 जनवरी को राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया जाता है। दरअसल 25 जनवरी 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्‍थापना हुई थी और इसके अगले दिन यानी 26 जनवरी को संविधान लागू करके गणतंत्र दिवस मनाया गया था। हालांकि वोटर्स डे की शुरुआत साल 2011 में हुई थी।

7. त्रिवेणी नहर का निर्माण किस नदी पर किया गया है?
Answer  –  गंडक नदी,
Detail  –  त्रिवेणी नहर का निर्माण भारत के बिहार में गंडक नदी पर किया गया है। इसका उपयोग मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम बिहार में सिंचाई के लिए किया जाता है।

8. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है ?
Answer  –  16 सितम्बर को,
Detail  –  हर साल 16 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। धरती के चारों ओर स्थित ओजोन परत के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

9. किस गवर्नर जनरल द्वारा कांग्रेस को प्रतिबन्धित कर दिया गया था ?
Answer  –  लार्ड विलिंगडन ने 1932 में,

10. प्रतिष्ठित टॉयलर पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?
Answer  –  पर्यावरण सुरक्षा में,
Detail  –  प्रतिष्ठित टायलर पुरस्कार इस पुरस्कार को पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।

  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार —  भारतीय सिनेमा के विकास और उत्थान में उत्कृष्ट योगदान
  • नोबेल पुरस्कार — साहित्य, चिकित्सा, रसायन विज्ञान, भौतिकी, शांति, आर्थिक विज्ञान
  • आर. डी. बिड़ला पुरस्कार — भौतिक विज्ञान
  • ग्रैमी पुरस्कार — संगीत उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धियां

11. धूल प्रदूषण रोकने में कौन सा वृक्ष उपयुक्त माना जाता है ?
Answer  –  सीता अशोक,
Detail  –  धूल प्रदूषण रोकने में सबसे उपयुक्त वृक्ष सीता अशोक का होता है।

12. हमीरपुर जिले में कौन सा प्रसिद्ध मेला मनाया जाता है?
Answer  –  गसोटा मेला /  गसोता मेला
Detail  –  ये मेला हमीरपुर में मई महीने में मनाया जाता है। गसोता महादेव मंदिर हमीरपुर जिले से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर लगभग 400 साल से अधिक पुराना है। यहां भगवान शिव शिव जी की पिंडी के रूप में विराजमान हैं। यहां प्रतिवर्ष ज्येष्ठ ’माह के अंत (मई के अंत) को मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं । इस मेले को गसोता पशु मेले के नाम से जाना जाता है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के मेले—

  • दियोट सिद्ध मेला — ये मेला हमीरपुर जिले में ही मनाया जाता है। ये एक राज्य स्तरीय मेला है और साल के मार्च अप्रैल में मनाया जाता है। सिद्ध बाबा बालक नाथ एक हिन्दू देव स्थान है। यहाँ पर हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त और राज्यों से भारी संख्या में श्र्धालू पधारते हैं।
  • हमीर उत्सव — हमीर उत्सव हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का एक राज्य स्तरीय मेला है। यह उत्सव हमीरपुर जिले के निर्माण की याद में नवंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाता है।
  • हमीरपुर का होली मेला — हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा शहर में होली उत्साह मनाया जाता है। मुख्य समारोह सुजानपुर टीरा में विशाल चौगान मैदान में आयोजित जाता है।

13. हिमाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला ‘नवाला त्योहार किससे सम्बंधित है ?
Answer  –  शिव भगवान,
Detail  –  नवाला का त्योहार भगवान शिव के प्रति आभार प्रकट करने के लिए आयोजित किया जाने वाला एक अनुष्ठान है जिसे दुर्भाग्य और खतरे में पूजा जाता है।

14. चम्बा की रानी की याद में कौन सा मेला आयोजित किया जाता है?
Answer  –  सूही मेला
Detail  –  यह मेला साहिल वर्मन द्वारा शुरू किया गया था। यह मेला अप्रैल के महीने में लगता है। यह महिलाओं और बच्चा के लिए भी मनाया जाता है। साहिल वर्मन की पत्नी रानी नयना देवी की राज्य में पानी की आपूर्ति के लिए बलिदान देने पर यह मेला के रूप में मनाया जाता है।

  • मिंजर मेला – मिंजर मेला साहिल वर्मन द्वारा शुरू किया गया। मिंज़र का अर्थ है – मक्की का सिट्टा जिसे रावी नदी में बहाया जाता है। इसमें चम्बा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की जाती है। इस मेले को राजा प्रताप वर्मन द्वारा काँगड़ा शासक पर विजय का प्रतीक भी माना जाता है। यह मेला अगस्त के महीने में चम्बा के चौगान मैदान पर लगता है।

16. नूरपुर का प्राचीन नाम क्या था ?
Answer  –  धमेरी
Detail  –  नूरपुर साम्राज्य, जिसे मूल रूप से धमेरी के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 11वीं शताब्दी के मध्य में दिल्ली के तोमरों द्वारा की गई थी। नूरपुर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का एक नगर है। भारत की स्वतंत्रता के पूर्व यह नूरपुर राज्य का भाग था। इस राज्य की राजधानी पठानकोट थी जो अब पंजाब में है।

Giriraj News Paper गिरीराज 31 जनवरी – 06 फरवरी 2024
गिरिराज न्युज पेपर से संबंधित महत्वपुर्ण प्रश्न

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top