Giriraj News Paper गिरीराज 08- 14 नवम्बर

1. संगीत रंगमंच का प्रसिद्ध रूप लावणी नृत्य किस प्रदेश से संबंधित है ?
Answer  –  महाराष्ट्र,
Detail  –  लावणी, महाराष्ट्र का प्रसिध्द लोक नृत्य है। लावणी शब्द की उत्पत्ति लावण्य शब्द से हुई है जिसका अर्थ है सौंदर्य।

2. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड का प्रतीक कौन सा जानवर है ?
Answer  –  जाइन्ट पाण्डा,
Detail  –  जायंट पांडा एक दुर्लभ एवं लुप्तप्राय प्रजाति का प्राणी है। इसका वैज्ञानिक नाम ऐलूरोपोडा मेलानोलुका (Ailuropoda melanoleuca) है। यह मुख्य रूप दक्षिण पूर्व चीन में मिश्रित वन, जहां बांस मौजूद होते हैं उन क्षेत्रों में पाया जाता है।

3. मटर में होने वाले रोग मार्शका क्या कारण होता है ?
Answer  –   मैंगनीज की कमी,
Detail  –  मटर में ‘मार्श’ रोग का कारण मैंगनीज की कमी (Manganese Deficiency) है। इस रोग के कारण प्रभावित पौधों की नीचे वाली पत्तियां पीली पड़ जाती हैं।

3. ई-मेल के दो भागों में से @ के बाद आने वाले भाग को क्या कहा जाता है ?
Answer  –   डोमेन,
Detail  – ईमेल एड्रेस का अंतिम भाग डोमेन होता है, जिसे दो भागों में विभाजित किया जा सकता है – मेल सर्वर और शीर्ष-स्तरीय डोमेन (top-level domain)।

4. क्रिकेट की एशिया कप स्पर्धा का आरम्भ कब हुआ था ?
Answer  –  वर्ष 1984,
Detail  –  एशिया कप पहली बार 1984 में खेला गया था  और इसका पहला फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण में जीत दर्ज की थी। भारत ने सात बार एश‍िया कप जीता है – 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010,  2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था।

5. वर्ष-2021 का दादा साहेब फाल्केपुरस्कार किसे दिया गया है?
Answer  –  वहीदा रहमान,
Detail  –  दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसे प्रतिवर्ष फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रस्तुत किया जाता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) को वर्ष 2021 के दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। अक्टूबर 2023 में, 2021 दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।
‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार – (2020 Asha Parekh Indian actress) , (2019 रजनीकांत),  (2018 Amitabh Bachchan), (2017 विनोद खन्ना) ।

6. ‘यू मस्ट नो योअर कॉन्स्टीट्यूशनकिताब का लेखक कौन है ?
Answer  –  फाली. एस. नरीमन,

7. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है ?
Answer  –  16 सितम्बर,
Detail  –  16 सितंबर को पूरी दुनिया में यह विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

8. जनता द्वारा प्रतिनिधि के चुनाव को किस निर्वाचन के रूप में परिभाषित किया जाता है ?
Answer  प्रत्यक्ष निर्वाचन,

9. ‘सीट वर्मकिस कृमि का दूसरा नाम है ?
Answer  – पिन वर्म,

10. क्योंठल राज्य की स्थापना किस राजा ने की थी ?
Answer  –  गिरिसेन/ताम सेन,
Detail  –  क्योंथल रियासत की स्थापना सुकेत रियासत के संस्थापक बीरसेन के छोटे भाई गिरिसेन ने 1211 में कि थी। 1379 ई. में क्योंथल रियासत फिरोजशाह तुगलक के अधीन आ गई थी। 1800 ई. से पूर्व क्योंथल रियासत के अधीन 18 ठकुराइयों थी – कोटी, घुण्ड, ठियोग, मधान, महलोग, कुठार, कुनिहार, धामी, थरोच, शांगरी, कुमारसेन, रजाणा, खनेटी, मैली, खालसी, बारी। क्योंथल के राणा संसार सेन ने 1857 ई. के विद्रोह में अंग्रेजों की मदद की जिसके बदले उन्हें ‘राजा’ की उपाधि और ” खिल्लत  प्रदान किया गया। क्योंथल के राजा ने कुसुमपटी को 1884 ई. को ब्रिटिश सरकार को पट्टे पर दिया था। हितेंदर सेन क्योयल रियासत के अंतिम शासक थे।

11. ‘श्वांग चंडिकामंदिर किन्नौर के किस स्थान पर स्थित है?
Answer  –  कोणे,
Detail  – 1.चंडिका मंदिर : यह मंदिर किन्नौर के कोठी में स्थित है तथा यह माता चंडिका को समर्पित है।चंडिका बाणासुर की पुत्री थी। चंडिका माता को दुर्गा माता का स्वरूप माना जाता है। मंदिर का मुख्य आकर्षण केंद्र देवी का विशाल रथ है।
2.माठि देवी मंदिर:यह मंदिर छितकुल जो भारत का आखिरी गांव है वहाँ स्थित है।
मोरंग मंदिर किन्नौर : यह पांडवो द्वारा निर्मित बहुत ही सुंदर मन्दिर है। यह पहाड़ की चोटी पर स्थित है तथा प्राचीन समय में पांडवो ने इस के निर्माण करवाया था।

12. मीरा बेन को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उत्तर भारत के किस स्थान पर भेजा गया था ?
Answer  –  गांधी सेवा आश्रम ओयल, ऊना,
Detail  –  मेडेलीन स्लेड (22 नवंबर 1892 – 20 जुलाई 1982), जिन्हें मीराबेन या मीरा बेन के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक ब्रिटिश समर्थक थीं, जिन्होंने 1920 के दशक में महात्मा गांधी के साथ रहने और काम करने के लिए इंग्लैंड में अपना घर छोड़ दिया था। उन्होंने अपना जीवन मानव विकास और गांधीजी के सिद्धांतों की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया।

13. करियाला, धाज्जा और बरलाज किसके विभिन्न प्रकार हैं?
Answer  –  लोकनाट्य,

14. मियार हिमनद हिमाचल की किस घाटी में स्थित है ?
Answer  –  लाहौल घाटी,
Detail  –  मियार हिमनद लाहौल घाटी में स्थित है। यह ग्लेशियर मियार नदी को जीवन प्रदान करता है। इसकी लम्बाई लगभग 12 किलोमीटर है।

15. एशियन गेम्स की राष्ट्रीय कबड्डी टीम में प्रदेश की कितनी खिलाड़ी शामिल थी ?
Answer  –  पांच,
Detail  –  एशियन गेम्स कबड्डी में भारतीय टीम में 7 अक्टूबर को स्वर्ण पदक जीता था। भारत की टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल थी। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई की रहने वाली हैं। शिलाई की पुष्पा राणा (ऑलराउंडर), सोलन की निधि शर्मा (रेडर), इसके अलावा शिलाई की सुषमा शर्मा और बिलासपुर की ज्योति ठाकुर भी भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहीं। कप्तान रितु नेगी भारतीय रेलवे में सेवाएं दे रही हैं।

16. शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल कहां आयोजित किया गया ?
Answer  –  जुन्गा,
Detail  –  हिमाचल के शिमला से 30 किलामीटर दूर जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल आयोजित किया गया। इस फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया।

17. बारालाचा दर्रा किन दो राज्यों / केन्द्रशासित प्रदेशों को जोड़ता है ?
Answer  –  हिमाचल प्रदेश व लद्दाख,
Detail  – बारालाचा दर्रा (Baralacha pass)  हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में हिमालय की ज़ंस्कार पर्वतमाला 4,890 मीटर (16,040 फुट) की ऊँचाई पर स्थित एक पर्वतीय दर्रा है। यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र को लद्दाख़ प्रदेश के लेह ज़िले से जोड़ता है।

18. मुख्यमंत्री शगुन योजना किससे सम्बन्धित है ?
Answer  –  गरीब लड़कियों की शादी से,
Detail  –  इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब परिवार की बेटियों के लिए शादी हेतु आर्थिक सहायता करती है।

19. भारत का जैविक डेटा केंद्र किस राज्य में बनाया जा रहा है?
Answer: हरियाणा,
Detail— फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्रीय केंद्र भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IBDC) है। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) में भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IBDC) में एक बैकअप डेटा रिकवरी साइट है। जो भुवनेश्वर में है।

20. उत्तर प्रदेश के किस जनपद में चंद्र प्रभा वन्यजीव अभयारण्य है?
Answer: चन्दौली,
Detail— उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चन्द्र प्रभा वन्य जीवन अभयारण्य है। यह सुंदर पिकनिक स्थान घने जंगलों से घिरा हुआ है और प्राकृतिक झरनों से घिरा हुआ है। यह अभयारण्य पहले एशियाई सिंहों के लिए लोकप्रिय था, लेकिन 1957 में इसका उद्घाटन हुआ।

गिरिराज 1-7 नवम्वर 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top