गिरिराज न्युज पेपर से संबंधित महत्वपुर्ण प्रश्न

1. रेत बैटरी क्या है?
Detail – रेत बैटरी एक उच्च तापीय ऊर्जा भंडारण प्रणाली है जो रेत या रेत जैसी सामग्री को भंडारण माध्यम के रूप में उपयोग करती है। इसका मुख्य उद्देश्य अतिरिक्त पवन एवं सौर ऊर्जा के लिये उच्च शक्ति एवं क्षमता वाले भण्डारण के रूप में काम करना है। ऊर्जा को ऊष्मा के रूप में संग्रहित कर इसका उपयोग घरों को गर्म करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भर उद्योगों को उच्च तापीय ऊष्मा  प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। हाल ही में फिनलैण्ड ने विश्व की पहली ‘सैंड बैटरी’ स्थापित की है, जो लम्बी अवधि के लिए हरित ऊर्जा का भण्डारण करने में सक्षम है।

giriraj
giriraj news paper

 2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस सेवा मुक्त सैटेलाइट को प्रशांत महासागर में नष्ट किया?
Answer  –  मेघा – पिक्स-1 / मेघा-ट्रॉपिक्स-1(MT-1)
Detail  – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को अपने मिशन के अंत के बाद एक उपग्रह को सफलतापूर्वक डी-ऑर्बिट (Deorbited) कर दिया है. दरअसल, मेघा ट्रॉफिक्स -1 को उसके कक्षा से बाहर लाया और फिर उसे प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के ऊपर आकाश में उसे टुकड़े-टुकड़े कर उसे जला दिया गया

3. मेघालय में नेशनल पिपुल्स पार्टी के किस नेता को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया है?
Answer  –  कोनराड के संगमा,
Detail  – कोनराड कोंगकल संगमा (जन्म 27 जनवरी 1978) एक भारतीय राजनेता हैं जो 2018 से मेघालय के 12वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह नेशनल पीपुल्स पार्टी के सदस्य हैं। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए थे।

4. विराटनगर किस महाजनपद की नगरी थी ?
Answer  –  मत्स्य महाजनपद की,
Detail  – यह स्थल राजा विराट के मत्स्य प्रदेश की राजधानी के रूप में विख्यात था। महाभारत काल में राजा विराट के नाम से विराट नगर महाभारत काल में एक प्रसिद्ध जनपद था. यह विराट का राज्य हुआ करता था. विराट राज्य राजस्थान के जयपुर जिले में विराट नगरी, आधुनिक बैराट के नाम से भी जाना जाता था। जम्मू और कश्मीर के एक शहर अखनूर को भी कुछ लोग विराट नगर के रूप में मानते हैं।

5. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?
Answer  –  रामचंद्र देव,
Detail  – रामचंद्र (राज 1271-1311), जिसे रामदेव भी कहा जाता है। भारत के देवगिरि के यादव वंश का शासक था। रामचंद्र यादव राज कृष्ण के पुत्र थे।

6. कांग्रेस के किस अधिवेशन में ‘मौलिक अधिकार और ‘कर्तव्य’ प्रस्ताव पारित हुआ था?
Answer  –  कराची अधिवेशन 1931,
Detail  – 1931 में कांग्रेस की बैठक कराची में हुई, इस बैठक की अध्यक्षता सरदार वल्लभभाई पटेल ने की थी। इस अधिवेशन में मौलिक अधिकार और राष्ट्रीय आर्थिक प्रोग्राम पर प्रस्ताव पारित किये गये।
1936 में लखनऊ का कांग्रेस अधिवेशन सुभाष चंद्र बोस की अध्यक्षता में हुआ था।

7.  सुप्रीम और हाई कोर्ट के न्यायधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्रमशः क्या है ?
Answer  –   65 और 62 वर्ष,
Detail  – सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं, और देश के 25 हाई कोर्ट के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं।

 8. प्रथम वित्त आयोग की सिफारिशों में किस अवधि को शामिल किया गया है ?
Answer  –  1952-57,
Detail  – केंद्रीय संसद ने 28 सितंबर, 1951 को राज्य वित्तीय निगम अधिनियम पारित किया और के. सी. नियोगी इसके अध्यक्ष थे। राज्य सरकारों को उनके क्षेत्रों के लिए वित्तीय निगम स्थापित करने का अधिकार दिया। यह अधिनियम 1 अगस्त 1952 से लागू हुआ। 14 वित्त आयोग बन चुके हैं।

 14 वित्त आयोग बन चुके हैं अब तक

वित्त आयोग नियुक्ति वर्ष अध्यक्ष अवधि
पहला 1951 के.सी. नियोगी 1952-1957
दूसरा 1956 के. संथानम 1957-1962
तीसरा 1960 ए.के. चंद्रा 1962-1966
चौथा 1964 डॉ. पी.वी. राजमन्नार 1966-1969
पाँचवां 1968 महावीर त्यागी 1969-1974
छठा 1972 पी. ब्रह्मानंद रेड्डी 1974-1979
सातवाँ 1977 जे.पी. शेलट 1979-1984
आठवाँ 1982 वाई.पी. चौहान 1984-1989
नौवाँ 1987 एन.के.पी. साल्वे 1989-1995
10वाँ 1992 के.सी. पंत 1995-2000
11वाँ 1998 प्रो. ए.एम. खुसरो 2000-2005
12वाँ 2003 डॉ. सी. रंगराजन 2005-2010
13वाँ           2007   डॉ. विजय एल. केलकर 2010-2015

9. पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी कितनी है?
Answer  –  930 लाख मील,
Detail  – पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1000 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से घूमती रहती है।

10. जवाहर सागर बांध किस नदी पर स्थित है?
Answer  –  चम्बल,
Detail  – जवाहर सागर बांध का निर्माण कोटा जिले के पास चंबल नदी पर किया गया है और बांध का निर्माण 1972 में किया गया था।कंक्रीट से बने जवाहर सागर बांध की ऊंचाई 45 मीटर है और यह 393 मीटर में फैला है।

 11. कौन सा जाग्रत ज्वालामुखी भू-मध्य सागर को प्रकाश स्तंभ कहा जाता है?
Answer  –   स्ट्रांबोली,
Detail  – इटली के पूर्वोत्तर तट से दूर स्ट्रोमबोली द्वीप पर स्थित स्ट्रोमबोली ज्वालामुखी को “भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ” कहा गया है।

12. एशियाई खेलों की मेजबानी करने वाला पहला देश कौन सा था?
Answer  –  भारत,
Detail  – पहले एशियाई खेलों की मेजबानी भारत ने साल 1951 में नई दिल्ली में किया था। उसके बाद से 8 अन्य देशों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की है। एशियाई खेल निसंदेह एशिया महाद्वीप में सबसे बड़ा खेल आयोजन है।

13.  प्रदेश सरकार ने किस जिले की महिलाओं को 1500 रुपये देने का ऐलान किया है?
Answer  –  लाहौल स्पीति,
Detail  –  कांग्रेस के घोषणापत्र में बताया गया था, मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण में जून 2023 से 18 वर्ष से ज्यादा आयु की स्पीति की सभी 9,000 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने की भी घोषणा की।

14. प्रदेश में किस दो स्थानों पर ई-बस डिपो खोले जाने प्रस्तावित है?
Answer  –  शिमला व नादौन,
Detail  – मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में संचालित होने वाले अधिकांश बस रूटों पर ई-बसें चलाई जाएंगी। शिमला में लोकल डिपो को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जाएगा। नादौन में नया इलेक्ट्रिक बस डिपो खोला जाएगा।

15. नगर निगम शिमला के चुनाव में किस पार्टी को बहुमत के साथ जीत मिली है?
Answer  –  कांग्रेस को,
Detail  – प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रभाव नगर निगम चुनाव परिणाम में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. (Municipal Corporation)  MC शिमला के कुल 34 वार्डों में से 24 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

16. हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज कहां बनाई जानी प्रस्तावित है?
Answer  –  कुटासनी, शिमला,
Detail  – शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज़ स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएगी।

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024: Grammy Awards
“त्यौहार व मेले-3”
“त्यौहार व मेले-2”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top