Giriraj News Paper गिरीराज 31 जनवरी – 06 फरवरी 2024

स्टैंडटप इंडिया योजना?

महिला, उद्यमी भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) द्वारा प्रस्तावित स्टैंडअप इंडिया (एसयूआई) योजना के तहत भी ऋण प्राप्त कर सकती हैं। एसयूआई योजना का उद्देश्य ग्रीनफील्ड उद्यम स्थापित करने के लिए कम से कम एक अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) उधारकर्ता और कम से कम एक महिला उधारकर्ता को प्रति बैंक शाखा दस लाख रुपये से एक करोड़ रुपये के बीच बैंक ऋण की सुविधा प्रदान करना है। यह उद्यम विनिर्माण, सेवा, कृषि संबद्ध गतिविधियों या व्यापारिक क्षेत्र में हो सकता है। गैर-व्यक्तिगत उद्यमों के मामले में कम से कम 51 प्रतिशत शेयरधारिता और नियंत्रण हिस्सेदारी किसी एससी/एसटी या महिला उद्यमी के पास होनी चाहिए। योजना के तहत ऋण केवल ग्रीन फील्ड परियोजनाओं के लिए उपलब्ध है यानी विनिर्माण या सेवाओं या कृषि संबद्ध गतिविधियों या व्यापार क्षेत्र में लाभार्थी का पहला उद्यम।

1.एच.टी.टी.पी. कुकी का अविष्कार किसने किया था ?
Answer  –  लू, मोंटुल्ली,
Detail  –  एक नेटवर्क इंजीनियर लू मोंटुल्ली ने HTTP कुकी का आविष्कार किया या जिसे व्यापक रूप से इंटरनेट कुकीज़ या केवल कुकीज़ के रूप में जाना जाता है।

2. पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण उत्पादों को भारत में किस मार्ग के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है?
Answer –  इको मार्क,
Detail  –   ईको मार्क भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा जारी किया जाता है। ईको मार्क चिन्ह उन उत्पादों के लिए जारी किया जाता है जो इसके मानदंडों का पालन करते हैं और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित हैं।

3.फूलों के अध्ययन को क्या कहा जाता है ?
Answer  –  एन्थोलॉजी,
Detail  –  फूलों के अध्ययन को एन्थोलॉजी कहा जाता है।

4. मैराथॉन दौड़ की दूरी कितनी होती है ?
Answer –  42.195 किलोमीटर,
Detail  –  मैराथॉन लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता है जिसकी आधिकारिक दूरी 42.195 किलोमीटर (26 मील और 385 गज) है।

5. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई.सी.सी) के टी-20 प्रारूप का अगला विश्व कप कहां आयोजित किया जाएगा ?
Answer – अमरीका-वेस्टइंडीज वर्ष 2024 (4 से 30 जून),
Detail  –  ICC T20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल 4 से 30 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। ICC T20 विश्व कप 2024 के मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका हैं।

6. छत्रपति शिवाजी की माता का क्या नाम था ?
Answer –  जीजाबाई,
Detail  –  शिवाजी की माता का नाम जीजाबाई था। उन्हे राजमाता जीजाबाई कहा जाता था। उन्होने मराठा राज की संस्थापक माना जाता है। उनके पिता का नाम शाहजी था । छत्रपति शिवाजी महाराज एक योद्धा और एक मराठा राजा थे।

7. खिलाफत आन्दोलन के प्रमुख नेता कौन थे ?
Answer – मोहम्मद अली जिन्नाह और शौकत अली,
Detail  –  खिलाफत आंदोलन 1919 में अली बंधुओं; मौलाना मुहम्मद अली और मौलाना शौकत अली, के नेतृत्व में शुरू हुआ। 1920 के दशक के मध्य तक, खिलाफत नेताओं ने गांधी के असहयोग आंदोलन से हाथ मिला लिया।

8. ‘रामसर सम्मेलन’ किसके संरक्षण से सम्बंधित है ?
Answer – आर्द्रभूमि,

9. केल्विन स्केल पर जीरो डिग्री सेटीग्रेड का सही मान क्या है ?
Answer –  273.15 केल्विन,

10. ‘मुर्रा’ किस जानवर की प्रजाति है ?
Answer –  भैंस,
Detail  –  मुर्रा भैंस, पालतू भैंस की एक प्रजाति है जो दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है। यह मूलतः पंजाब का पशु है किन्तु अब दूसरे देशों (जैसे इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि) में भी पाली जाती है।

11.’कहलूरी’ बोली प्रदेश के किस जिले में बोली जाती है ?
Answer – बिलासपुर,
Detail  –  ‘कहलूरी’ भाषा का संबंध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से है।

  1. हिमाचल के चंबा जिले में चंम्बयाली बोली जाती है। चंबा जिले में और भी स्थानीय बोलियां भी बोली जाती हैं जिनमें पंगवाली, भटियाली, चुराही और भरमौरी ख़ास है।
  2. सिरमौर जिले में सिरमौरी बोली जाती हैं। यहां की प्रमुख स्थानीय बोलियां बिशवाई और धारटी भी है।
    मंडी जिले में मण्डयाली, सरघाटी,सुकेती और बालडी बोली जाती है। यह बोलियां सुंदरनगर मंडी बल्ह और सरकाघाट के क्षेत्रों में बोली जाती है।
  3. कांगड़ा जिले में कांगड़ी बोली जाती हैं। यहां की स्थानीय बोलियां पालमपुर और शिवालिक बोलियां भी हैं। कांगड़ी भाषा डोगरी और पंजाबी भाषा का मिश्रण है। इसे टांकरी लिपि में लिखा गया है|
  4. कुल्लू जिले में कुल्लवी बोली जाती हैं। कुल्लू ज़िले की स्थानीय भाषा सीराजी और सैजी है।
  5. ऊना और हमीरपुर जिलों में कांगड़ी भाषा बोली जाती है।ये भाषा थोड़ी पंजाबी बोली जैसी ही है।
  6. किन्नौर जिले मे किन्नौरी बोली जाती है। किन्नौर में और भी प्रमुख स्थानीय उपभाषा बोलियां छितकुली, होमस्कंद, शुम्को और सुनामी भी है।
  7. शिमला के पास सोलन मे महासुवी उपभाषा बोली जाती है।सोलन की कुछ और स्थानीय उपभाषा बोलियां भगाटी, हांडूरी और क्योंथली हैं जिनका इस्तेमाल आस पास के गाँव में होता है।
  8. लाहौल-स्पीति, लाहौल मे लाहौली बोली जाती है। इसके अलावा गेहरी, गारा, चागसा रंगलोई, मनचाटी यहां की प्रमुख स्थानीय बोलियां है। स्पीति में तिब्बती भी बोली जाती है।

12. ‘थिरोट विद्युत’ परियोजना किस जिले में स्थित है?
Answer –  लाहौल-स्पीति,
Detail  –  थिरोट परियोजना-4.50 मेगावाट थिरोट नाला चिनाब की सहायक नदी/जिला लाहौल स्पीति।

13. हिमाचल के किस क्षेत्र को ‘अंगूरों की धरती’ के नाम से भी जाना जाता है ?
Answer – रिब्बा (किन्नौर),
Detail  –  रिब्बा गांव पाइन नट या चिलगोजा की प्रचुरता के लिए जाना जाता है। रिब्बा को रिरंग के नाम से जाना जाता है और ऐसा माना जाता है कि गांव का नाम पाइन नट की बहुतायत के कारण पड़ा है क्योंकि स्थानीय बोली के अनुसार, री का अर्थ चिलगोजा (पाइन नट) है और रंग का अर्थ पर्वत शिखर है। रिब्बा अंगूर के बागों, सेब के बगीचों, और अंगूरी वाइन के लिए प्रसिद्ध है।

14. ‘जाद’ जनजाति का सम्बंध किस धर्म से है ?
Answer – बौद्ध,

15. हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम धार्मिक स्थलों के लिए किस सेवा के अंतर्गत बसें संचालित करेगा ?
Answer – प्रथम दर्शन सेवा,
Detail  –  हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने बड़े स्तर पर धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन बस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है। शिमला में एचआरटीसी की बीओडी की बैठक में देश और प्रदेश के धार्मिक स्थलों के लिए 175 रूट पर दर्शन बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी है। जबकि अयोध्या राम मंदिर के दर्शन लिए भी एचआरटीसी 6 रुट पर बस चलाने जा रही है। जिसके लिए यूपी सरकार से बात चल रही है। वहीं एचआरटीसी को इस वर्ष से कैशलैस भी किया जायेगा।

Giriraj News Paper गिरीराज 24-30 जनवरी 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top