Giriraj News Paper गिरीराज 17-23 जनवरी 2024

गिरिराज न्युज पेपर की प्रमुख सुर्खीयां

जनता तक पंहुचने का साधन वनेगा “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 17 जनवरी, 2024 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविदंर सिहं सुक्खू द्वारा जिला हमीरपुर के नादौन के गलोड़ गांव से आरम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दारैान जन समस्याएं सुनी जाएगीं। इसके अतिरिक्त, सभी विभागों की प्रदर्शनियां तथा स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएगी।

प्रवीण सिंह तेनजिंग नोर्गो राष्ट्रीय साहसिक परुस्कार 2022 से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रवीण सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। कागं डा़ जिला से सम्बंधित प्रवीण सिंह बीएसएफ में एएसआई के पद पर कायर्रत हैं।  प्रवीण सिहं माउटं एवरेस्ट आरै माउटं कचंनजगां को दो बार फतह करने के साथ-साथ 20 से अधिक हिमालयी चोटियों पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण कर चुके हैं।

आदित्य एल-1 की सफलता से  भारत ने रचा इतिहास

भारत का अंतरिक्ष संगठन इसरो लगातार इतिहास रच रहा है। पहले मंगलयान, फिर चन्द्रयान-3 के द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना और अब आदित्य एल 1 की सफलता के बाद इसरो को सर्यू मिशन में भी सफलता मिल गई है। गत जनवरी को आदित्य-एल 1 लान्च अपने गंतव्य बिदुं लैग्रेजं -1 पर पहंचुने में सफल रहा। आदित्य एल 1 की यह यात्रा 2 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी, जो अब सफलतापूर्वक अपनी मंजिल पर पहुंच गई है। मिशन के दौरान सही स्पीड के लिए पांच बार आर्बिट बदला गया। फिर आदित्य को ट्रांस-लैरेंजियन 1 आर्बिट में भेजा गया। यहां से शरू हुई 109 दिन की लंबी यात्रा। फिर सैटेलाइट आदित्य जैसे ही एल 1 पर पहुंचा, उसकी एक आर्बिट मैन्युवरिगं कर्राइ  र्गइ  ताकि एल 1 प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद हैलो आर्बिट में चक्कर लगाता रहे। दुनिया में अब तक सूर्य पर कुल 22 मिशन भेजे जा चके हैं। मिशन पूरा करने वाले देशो में अमेरिका, जर्मनी, यूरोपियन स्पेस एजेंसी शामिल हैं। सूरज पर सबसे ज्यादा 14 मिशन अमेरिकी एजेंसी नासा ने भेजे हैं। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने साल 1994 में पहला सूर्य मिशन भेजा, तो उसने नासा का साथ लिया। नासा के पार्कर सोलर प्रोब ने सबसे ज्यादा काम किया है। यह सूर्य के सबसे करीब पहुंचने वाला एकमात्र अतं रिक्षयान है।

मानवीय गलियारा क्या होता है?

युद्धग्रस्त क्षेत्र में भोजन, दवाइयों की आपूर्ति एवं वहां से नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मानवीय गलियारे बनाए जाते हैं, ताकि लड़ाई को तात्कालिक रूप से रोका जा सके। प्रस्तावित मानवीय गलियारे का चयन उसी क्षेत्र में किया जाता है जहां युद्ध चल रहा होता है और इसे असैन्य क्षेत्र घोषित किया जाता है। युद्ध में शामिल सभी पक्ष इस बात के लिए सहमत होते हैं कि इस इलाके में तय अवधि के दौरान कोई गोलीबारी या लड़ाई नहीं की जाएगी। ये गलियारे उस वक्त खासतौर से जरूरी हो जाते हैं जब किसी शहर पर घेरा होता है और उस इलाके में रह रहे लोगों को बुनियादी जरूरत जैसे कि भोजन, पानी या बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पाती है, इसके अलावा ऐसी जगहों पर भी मानवीय गलियारा बनाया जाता है जहां युद्ध के अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन होने की वजह से गम्भीर मानवीय संकट पैदा हो जाता है। ज्यादातर मामलों में मानवीय गलियारे पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा समझौता करवाया जाता है कई बार स्थानीय सामाजिक गुट भी इसके लिए पहल करते हैं।

गिरिराज से संबंधित महत्वपुर्ण प्रश्न 

1.राजसूय यज्ञ से सम्बंधित अनुष्ठानों का वर्णन किस वेद में मिलता है ?
Answer  –  यजुर्वेद,
Detail  –  राजसूय वैदिक काल का विख्यात यज्ञ है। इसे कोई भी राजा चक्रवर्ती सम्राट बनने के लिए किया करते थे। यह एक वैदिक यज्ञ है जिसका वर्णन यजुर्वेद में मिलता है। इस यज्ञ की विधी यह है की जिस किसी को चक्रवर्ती सम्राट बनना होता था, वह राजसूय यज्ञ संपन्न कराकर एक अश्व (घोड़ा) छोड़ दिया करता था।

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं ?
Answer –  एनी बेसेन्ट,
Detail  –  एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं। उन्होंने 1917 के कलकत्ता अधिवेशन में कांग्रेस की अध्यक्षता की थी। सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं। सरोजिनी नायडू एक भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता थीं।

3. बाघों का प्रमुख रिजर्व सरिस्काकिस राज्य में अवस्थित है ?
Answer  –   राजस्थान के अवलर में,
Detail  –  ‘सरिस्का’ बाघ अभयारण्य भारत में सब से प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह राजस्थान के राज्य के अलवर जिले में स्थित है।

4.भारत द्वारा सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला कृषि उत्पाद क्या है ?
Answer  –  बासमती चावल,
Detail  –  चावल: भारत ने वर्ष 2021-2022 में 9.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का 21.21 मिलियन टन चावल का रिकॉर्ड निर्यात किया। इसमें 172.6 लाख टन गैर-बासमती और 39.5 लाख टन बासमती चावल शामिल है।

5.रजत क्रांति किसके उत्पादन से सम्बंधित है ?
Answer  –  अण्डा उत्पादन से,
Detail  –  रजत क्रांति अंडा उत्पादन से संबंधित है, रजत क्रांति के जनक  इंदिरा गाँधी।

  • केसरिया क्रांति – ऊर्जा से सम्बंधित,
  • नीली क्रांति – मत्स्य पालन से सम्बंधित,
  • श्वेत क्रांति – दुग्ध उत्पादन से सम्बंधित,
  • रजत रेशा क्रांति – कपास उत्पादन,

6. जल्लीकट्टू का आयोजन भारत के किस राज्य में मनाया जाता है ?
Answer  –  तमिलनाडु,
Detail  –  जल्‍लीकट्टू (Jallikattu) तमिल नाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है और जिसमे बैलों से इंसानों की लड़ाई कराई जाती है। जल्लीकट्टू को तमिलनाडु के गौरव तथा संस्कृति का प्रतीक कहा जाता है। ये 2000 साल पुराना खेल है जो उनकी संस्कृति से जुड़ा है।

7. इंटरनेशनल वॉलीबॉल एसोसिएशन कब अस्तित्व में आया ?
Answer  –   पहली अप्रैल 1947 में,
Detail  –  अंतरराष्ट्रीय निकाय की स्थापना​​ अप्रैल 1947 में फेडरेशन इंटरनेशनल डि वॉलीबॉल (FIVB) की स्थापना की गई।

8.चंद्रभागा मेला प्रतिवर्ष कार्तिक माह में कहां आयोजित होता है ?
Answer  –  झालरापट्टन (राजस्थान),
Detail  –  झालरा पाटन में प्रसिद्ध चंद्रभागा मेला आयोजित किया जाता है। झालावाड़ से 6 किमी दूर झालरा पाटन में हर साल मेला लगता है। मेला चंद्रभागा नदी को समर्पित है जिसे राजस्थान के लोग पवित्र मानते हैं। कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन या “कार्तिक पूर्णिमा” पर हजारों तीर्थयात्री नदी में पवित्र डुबकी लगाते हैं।

9. भारत में औद्योगिक नीति संकल्प किस वर्ष अपनाया गया ?
Answer  –  1956 में,
Detail  – नीति संकल्प की घोषणा 1956 में की जिसने औद्योगिक नीति संकल्प 1948 का स्थान ले लिया।

10. बोधिसत्व पद्मपाणि की पेंटिंग कहां स्थित है ?
Answer  –  अजंता में,
Detail  –  अजंता की गुफाओं के चित्रों में बोधिसत्व पद्मपाणि की पेंटिंग सबसे प्रसिद्ध है। संस्कृत में पद्मपाणि का शाब्दिक अर्थ कमल धारण करने वाले के रूप में होता है। बोधिसत्व वह है जो बुद्ध बनने की इच्छा रखता है।

11. त्रिवेणी नहर का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?
Answer  –  गंडक नदी पर,
Detail  –  त्रिवेणी नहर का निर्माण गंडक नदी पर किया गया है।

12. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में कौन सी योजना चलाई जा रही है ?
Answer  –  राजीव गांधी स्वरोजगार योजना,

13.शिमला स्थित टॉउन हॉल का निर्माण कब हुआ था ?
Answer  –  1908,

14. बनखंडी में प्रस्तावित प्राणी उद्यान पार्क कितने की लागत से बनाया जा रहा है ?
Answer  –  300 करोड़,

15. प्रदेश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना कहां स्थापित की जा रही है?
Answer  –   ऊना,
Detail  –  ऊना जिला के पेखूबेला में सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की जा रही है।

 

Giriraj News Paper गिरीराज 10-17 जनवरी 2024

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top