Giriraj News Paper गिरीराज 03-09 जनवरी 2024

गिरिराज न्युज पेपर की मुख्य सुर्खिया

हाटी समुदाय को मिला अनुसूचित जनजाति का दर्जा

सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त हो गया है।   मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सूखु ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ है और राज्य सरकार ने इस सम्बंध में अविलम्ब अधिसूचना जारी कर दी।

हण्डूरी बोली

यूनेस्को की रिर्पोट के मुताबिक ‘हण्डूरी बोली मृत प्रायः बोली घोषित’ की जा चुकी है लेकिन वर्तमान में इसके संरक्षण में जहां भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश व हिमाचल प्रदेश भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी अहम् भूमिका निभा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ‘हण्डूरी के स्थापित साहित्यकार श्री रामप्यारा गौड़ और श्री हरिराम धाीमान’ भी इसका गौरव बढ़ाने में सराहनीय रचनात्मक योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में सन 2020 में ‘नालागढ़ साहित्य कलामंच’ का गठन यहां के साहित्यिक क्षेत्र में प्रमुख ऐतिहासिक घटना है।

लगभग 250 वर्ग मील के क्षेत्र में फैली हाण्डू नामक बराह्मण शासक के नाम से विख्यात हण्डूर रियासत ने ‘अपने वर्तमान स्वरूप उपमण्डल नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल पद्रेश को पाने तक राजा अजयचदं सन् 1100 ई. सें राजा सुरेन्द्र सिंह सन् 1948 ई. तक बाईस राजाओं का शासन काल देखा है फिर सन 1948 ई. में राजा सुरेन्द्र सिंह ने पटियाला रियासत से अपने पारिवारिक सबंधो के मध्य नज़र पंजाब में रियासतों के एकीकरण के तहत अपनी रियासत हण्डरू ( नालागढ़) का विलय पटियाला रियासत पैप्सू (पंजाब) में कर दिया। फिर भारत सरकार नें ‘पंजाब स्टेट रिआगर्नेाइर्जेश्न एक्ट 1965’ के तहत पहली नवम्बर 1966 इ. को पजांब के कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, नालागढ़, ऊना, संतोषगढ़ व डलहौजी आदि क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में मिला दिए। लेकिन उसके बाद नालागढ़ और कंडाघाट जिला शिमला की तहसीलें बनी रही । फिर सन् 1972 ई. में हिमाचल प्रदेश के जिलों के पुनर्गठन के तहत जिला महासू को खत्म कर दिया गया। नालागढ़ और कंडाघाट तहसीलों को शिमला जिला से निकाल कर अर्की, कसौली तथा सोलन के साथ मिलाकर नया जिला सोलन बनाया गया जबकि महासू की अन्य तहसीलों जिला शिमला का हिस्सा बनाते हुए जिला महासू को खत्म कर दिया गया। अतः सन् 1972 ई0 से नालागढ जिला-सोलन, हि.प्र. का उपमण्डल है।

लैग्रेंज प्वाइंट क्या है?

धरती और सूर्य के बीच कुल 5 लैग्रेंज प्वाइंट हैं और यहां पर गुरूत्वाकर्षण बल अभिकेन्द्र बल के बराबर हो जाता है। इसलिए कोई भी अंतरिक्ष यान इस प्वाइंट पर कम ईंधन के साथ रुक कर सूर्य का अध्ययन कर सकता है। लैग्रेंज प्वाइंट धरती और सूर्य के बीच की वो जगह है जहां से सूर्य को बगैर रुकावट के देखा जा सकता है। धरती से लैग्रेंज-1 प्वाइंट की दूरी करीब 15 लाख किलोमीटर है। लैग्रेंज प्वाइंट पर पृथ्वी और सूर्य दोनों के गुरूत्वाकर्षण का न्यूनतम प्रभाव होता है तो यहां किसी उपग्रह का चक्कर लगाना आसान हो जाता है और ऊर्जा की खपत भी कम होती है।

गिरिराज न्युज पेपर से संबधित प्रश्न

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी हिमाचल के किस जिले से सम्बंधित है ?
उत्तर-  सिरमौर

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में एकीकृत एवं समग्र कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कौन सी योजना आरम्भ की गई है ?
उत्तर- हिम उन्नति योजना

हिमाचल प्रदेश मे शिवा प्रोजेक्ट किन फलों की बागबानी को बढ़ाने के लिए आरम्भ किया गया है ?
उत्तर- गर्म क्षेत्रों में सिट्रस फलों की पैदावार बढ़ाने के लिए,

सन् 1650 ई. में कुल्लू रियासत के किस राजा ने अपनी राजधानी नग्गर से सुल्तानपुर स्थानांतरित की थी ?
उत्तर- राजा जगत सिंह,

हिमाचल में स्थापित’ होने वाली थाना प्लोन विद्युत परियोजना कितनी मेगावाट क्षमता की है?
उत्तर- 191 मेगावाट

किस वायसराय द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को प्रतिबंधित किया गया था ?
उत्तर- लॉर्ड विलिंगडन

जर्मनी से आए मोरोवियन मिशन के हाईड दम्पत्ति ने सर्वप्रथम सन् 1861 मे प्राईमरी पाठशाला हिमाचल प्रदेश कि किस जिले में स्थापित की थी ?
उत्तर- लाहौल-स्पीति (केलंग)

भरहुत का स्तूप किस राजवंश की कला का सुंदर उदाहरण है ?
उत्तर- शुंगकालीन स्थापत्य

एल्ब और राइन नदी का जल किस सागर मे गिरता है ?
उत्तर- उत्तरी सागर

बोधिसत्व पद्मपाणि की पेंटिंग कहां स्थित है ?
उत्तर- अजंता

नीतिसार पुस्तक के लेखक कौन थे ?
उत्तर- कामन्दक

बक्सर की लड़ाई के बाद किस संधि पर हस्ताक्षर किए गए ?
उत्तर- इलाहाबाद संधि

सिक्किम भारतीय संघ का पूर्ण राज्य कब बना ?
उत्तर- सन् 1975

भौगोलिक संकेतक प्राप्त रायगडा शॉल किस राज्य का उत्पाद है
उत्तर- ओडिशा

20वें एशियाई खेल कहां आयोजित होंगे ?
उत्तर- आइ ची-नागोया (जापान)-2026

राजस्थान में किस सम्प्रदाय के पुरुषों द्वारा अग्नि नृत्य किया जाता है ?
उत्तर- जसनाथी सिद्ध

गिरिराज न्युज पेपर करंट अफेयर

Giriraj News Paper गिरीराज 20-26 दिसम्बर 2023

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top